राजमहल में 2 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

1 Min Read

साहिबगंज,एजेंसियां: साहिबगंज जिले के राजमहल-राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी में छापेमारी कर 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उदय मंडल नामक व्यक्ति अपने घर में गांजा बेचता है।जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी कर उसके घर से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने आनंद बाजार से तस्कर उदय मंडल को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार एसडीपीओ ने कहा कि राजमहल अनुमंडल पुलिस की गठित टीम थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसमें हमें सफलता मिल रही है।हाल के दिनों में कई तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

थोक महंगाई 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं