Pahari Mandir Ranchi: पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, रात 2 बजे से लगी लंबी लाइन

2 Min Read

Pahari Mandir Ranchi:

रांची। सावन की पहली सोमवारी को रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु सुबह 2 बजे से ही लाइन में लगकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

मंदिर प्रबंधन और प्रशासन जुटा व्यवस्था मेः

मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित इंतजाम किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर आने और जाने के लिए दो अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

200 से अधिक स्वयंसेवक तैनातः

मंदिर प्रबंधन समिति और आरएसएस के करीब 200 स्वयंसेवक मंदिर परिसर में तैनात हैं, जो दर्शनार्थियों की कतारों को संभालने में मदद कर रहे हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामः
झारखंड पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 100 से अधिक महिला और पुरुष पुलिस जवान मंदिर परिसर में तैनात किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।

श्रद्धालुओं में आज विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, और सभी ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 

Pahari Mandir: रांची के पहाड़ी मंदिर का विकास अधूरा, अरघा सिस्टम से होगा जलाभिषेक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं