पीएम के आगमन पर राजभवन की दीवारें चमकी, महिलाओं ने बनायी सोहराय पेंटिंग

1 Min Read

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के झारखंड दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं। इसे लेकर पूरे शहर को चमकाया जा रहा है। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक साफ-सफाई कराई गई है।

सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त की जा रही हैं। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 15 नवंबर को झारखंड राज्य का स्थापना दिवस भी है। प्रधानमंत्री की मौजूदगी इस दिन को खास बना रही है। इस दौरान राजभवन की दीवारों का भी रंग-रोगन कराया जा रहा है।

शहर की महिलाएं राजभवन की दीवारों पर अलग-अलग कलाकृतियां और सोहराई पेंटिंग बना रही हैं। इनमें झारखंड की संस्कृति झलक रही है।

पेड़-पौधे, हरियाली और जीव-जंतु इस पेंटिंग में नजर आ रहे है। इसके अलावा वैसी सभी दीवारें जो प्रधानमंत्री के रूट में पड़ने वाले है उसे दुरुस्त करने के साथ पेंटिंग कराई गई है।  इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाली जगहों पर अतिक्रमण को हटा दिया गया है, ताकि ये कलाकृतियां साफ दिखे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं