गांधी जयंती पर मृणालिनी अखौरी ने बहायी भजनों की गंगा

1 Min Read

रांची : गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी के समीप महात्मा गांधी की प्रतिमा पर झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉक्टर मृणालिनी अखौरी ने अपनी पूरी टीम के साथ गांधी के भजनों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सबसे पहले एकता वचन के बाद गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे और उसके बाद रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम भजन गाकर उन्होंने बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  

राज्यपाल सीपी  राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ महुआ माजी ने भी बैठकर कार्यक्रम के समापन तक भजनों का आनंद लिया। मृणालिनी के साथ शीतल, खुशी, श्रुति, मोनिका ,बसंत राहुल, प्रिंस ,मनोज ,विवेक और सत्येंद्र ने गांधी भजन में साथ दिया।

वहीं, तबले पर संजीव कुमार पाठक और ऑक्टोपैड पर अतनु चटर्जी ने संगत की। कार्यक्रम के बाद झारखंड के गवर्नर और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉक्टर मृणालिनी के भजनों और उनकी गायिकी की प्रशंसा की।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं