Om Birla: 25 मई को झारखंड पहुंचेंगे ओम बिरला, पहली बार बतौर स्पीकर करेंगे राज्य का दौरा [Om Birla will reach Jharkhand on 25 May, will visit the state for the first time as speaker]

1 Min Read

Om Birla:

रांची। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को अपने पहले झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर राज्य के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उत्साह का माहौल है।

Om Birla: कार्यक्रम का अनुसूची जारी

वे सुबह 9:10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और 9:20 बजे बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे जमशेदपुर जाएंगे, जहां लोयोला स्कूल के फैसी सभागार में आयोजित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

कार्यक्रम दोपहर 12:15 से 2:00 बजे तक चलेगा।वहां से वे दोपहर 3:15 बजे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगे। रांची में शाम 5:45 बजे डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि सभागार में उनके सम्मान में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें वे शाम 7:40 बजे तक शामिल रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

ओम बिरला चुने गये लोकसभा के स्पीकर, मोदी-राहुल ने साथ जाकर उन्हें आसंदी पर बैठाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं