नक्सली घटना के बाद बुढ़मू थानेदार और दारोगा सस्पेंड [Old police station officer and inspector suspended after Naxalite incident]

1 Min Read

रांची। रांची के बुढ़मू में हुए नक्सली आगजनी की वारदात के बाद रांची एसएसपी ने बुढ़मू थानेदार राम जी और थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष यादव को सस्पेंड कर दिया है।

रितेश महतो को बुढ़मू का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। दरअसल मंगलवार रात बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर बालू घाट पर बालू की अवैध निकासी और उठाव से होने वाली कमाई में रंगदारी नहीं मिलने से नाराज अपराधियों ने जेसीबी सहित पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।

जानकारी के अनुसार देर रात दर्जनों वाहन छापर घाट पर बालू की अवैध निकासी कर उसे ट्रकों और हाइवा में भर रहे थे।

इसी दौरान आधा दर्जन बाइक पर अपराधी पहुंचे और मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया।

सबको भगाने के बाद अपराधियों ने मौके पर मौजूद जेसीबी, हाइवा और तीन टर्बो को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने ये एक्शन लिया है।

इसे भी पढ़ें

बुढ़मू में उग्रवादियों का तांडव, कई वाहनों को किया आग के हवाले 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं