अधिकारियों ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा, बूथों पर ली सुरक्षा की जानकारी

1 Min Read

बोकारो। डीआईजी कोयला क्षेत्र बोकारो ने बीती रात बोकारो जिला के नक्सल प्रभावित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र का दौरा किया।

चुनाव कार्य में लगे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के रहने का इंतजाम देखा। डीआईजी ने वहां ठहरे अधिकारी और जवानों के साथ क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति से अवगत कराते हुए शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न क़राने पर मंथन किया और जवानों के मनोबल को बढ़ाया।

आवासन स्थल में रहने में कोई असुविधा ना हो इसका भी मुआयना किया। सुरक्षा में तैनात जवानों को शुभकामना भी दी। मौके पर बीएलएन सिँह एसडीपीओ बेरमो भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में कल वोटिंग के दौरान हो सकती है बारिश, 27 बदला रहेगा मौसम का मिजाज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं