सीएम के दबाव में काम कर रहे हैं अधिकारी, जेल जाएंगे संथाल परगना के डीसी और एसपी : निशिकांत दुबे [Officers are working under pressure from CM, DC and SP of Santhal Pargana will go to jail: Nishikant Dubey]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

रांची। गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गोड्डा की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए एक नई राजनीतिक सरगर्मी पैदा कर दी है। उन्होंने संथाल परगना में घुसपैठ के मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेरा है।

संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ पर जमकर बरसे

संथाल परगना में बढ़ रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने कहा है कि यहां के जिन अधिकारियों ने भी इस बात से इनकार किया है कि उनके क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या नहीं बढ़ी है, उन सभी पर आने वाले समय में निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि संथाल परगना के सभी 6 डीसी और एसपी ने कोर्ट में ये हलफनामा दिया है कि बांग्लादेशी घुसपैठ नहीं हुई है।

ऐसे में उन्हें गलत हलफनामा देने के कारण जेल जाना पड़ेगा। निशिकांत दुबे ने ये भी आरोप लगाया कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री के दबाव में काम कर रहे हैं।

हफीजुल हसन की तुलना केले के पेड़ से की

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीट हैं। जहां फिलहाल सिर्फ दो विधानसभा सीटों पर ही बीजेपी के विधायक हैं।

निशिकांत दुबे ने मधुपुर से विधायक और राज्य के मंत्री हफीजुल हसन की तुलना केले के पेड़ से की है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से केले का पेड़ सिर्फ एक बार फल देता है। उसी तरह वह सिर्फ एक बार ही विधानसभा का चेहरा देख पाएंगे। मधुपुर सीट पर एक बार फिर से भाजपा मजबूती के साथ विजय प्राप्त करेगी।

देश को बांटना चाहते हैं राहुल गांधी

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में सिख समुदाय पर दिए गए विवादित बयान को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा।

कहा कि राहुल गांधी देश को बांटना चाहते हैं। जिस तरह से उनके पूर्वजों ने भारत और पाकिस्तान का बंटवारा किया। वैसे ही वह देश को बांटने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी की तुलना मिखाइल गोर्बाचेव से की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान खालिस्तान की मांग करने वालों को बढ़ावा दे रहे हैं।

राहुल गांधी झारखंड में ग्रेटर बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। अलग खालिस्तान बनाना चाहते हैं और एक अलग कश्मीर बनाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

निशिकांत दुबे बोले- भाजपा सरकार बनी तो संथाल परगना में आदिवासियों की जमीन पर से अवैध कब्जा हटाए जाएंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं