रांची। ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास झारखंड आये हैं। झारखंड में वह जमशेदपुर स्थित अपने घर गये हैं।
जमशेदपुर पहुंचते ही रघुवर दास सबसे पहले यहां मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दे कि रघुवर दास जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति के प्रांगण में बने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की भव्य मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं।
यहां श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान 20 फरवरी से शुरू हो गये है, जो एक मार्च तक सूर्य मंदिर परिसर में जारी रहेंगे।
बताते चलें कि रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
इसे भी पढ़ें








