अब झारखंड में निर्माणाधीन पुल ध्वस्त, 4 इंजीनिय़र सस्पेंड [Now under construction bridge collapsed in Jharkhand, 4 engineers suspended]

2 Min Read

गिरिडीह। बिहार में लगातार पुल गिरने की खबरों के बीच झारखंड के गिरिडीह जिले में भी पुल ढहने का मामला सामने आया है।

देवरी प्रखंड स्थित भेलवाघाटी के डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच अरगा नदी पर बन रहा पुल मानसून की पहली बारिश नहीं झेल सका।

इस मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि मूसलाधार बारिश से नदी में तेज बहाव आया था और निर्माणाधीन पुल का गर्डर टूट का नदी में समा गया।

वहीं पुल का एक पाया भी टेढ़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो तेज आवाज के साथ पुल का गर्डर नदी में समा गया। आवाज सुनकर लोग भयभीत हो गए।

पुल निर्माण में गड़बड़ी के संकेत

जानकारी के अनुसार साढ़े 5 करोड़ की लागत से पुल निर्माण हो रहा है। ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है।

निर्माण के दौरान ही पुल ढह जाने से इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं। निर्माण के दौरान ही पुल के पाया का टेढ़ा हो जाना गड़बड़ी का संकेत दे रहा है।

इसे भी पढ़ें 

बिहार के बाद अब झारखंड में भी पुल हुआ ध्वस्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं