Jharkhand Weather: झारखंड में अब कंपकपायेगी ठंड

2 Min Read

Jharkhand Weather:

रांची। तूफानी चक्रवात मोंथा के जाते ही पूरे झारखंड में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम की ठंड में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होना शुरू हो चुका है। मौसम विभाग रांची के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में राज्य का तापमान और नीचे जा सकता है। जिससे रांची सहित झारखंड के सभी जिलों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।

बढ़ रहा ठंडी हवाओं का प्रभावः

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राज्य में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ता दिखाई दे रहा है, जिससे रात के तापमान में गिरावट हो रही है। विभाग का अनुमान है कि यदि अगले सप्ताह तक बादल नहीं बने, तो राज्य में सर्दी का पूरा असर दिखने लगेगा।

मौसम विभाग ने किया अलर्टः

मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है और ठंड से बचने की सलाह दी है। इसके लिए लोगों को उचित तैयारी करने की सलाह दी जा रही है। गर्म कपड़े पहनना और सुबह व शाम के समय घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का ध्यान रखना आवश्यक हो गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचने की सलाह दी जा रही है।

इसे भी पढ़े

Delhi Weather: दिल्ली में सर्दी के साथ प्रदूषण की दोहरी मार, 400 के पार पहुंचा AQI, कई इलाकों में रेड अलर्ट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं