अब करें बाबाधाम से बासुकीनाथ तक हेलीकॉप्टर की सैर

2 Min Read

देवघर। गोड्डा लोकसभा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे देवघर का कायकल्प करने में जुटे हैं। उनके प्रयासों से ही देवघर में एम्स, एयरपोर्ट, जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।

अब सांसद निशिकांत दुबे ने श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू किये जाने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर से बासुकीनाथ धाम दर्शन के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो रही है।

अब देवघर से बाबा बासुकिनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से सीधा बासुकीनाथ जा सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देवघर एयरपोर्ट से बासुकिनाथ तक हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत के लिए पहले से ही वो काफी प्रयासरत थे।

उनके प्रयास से नागर विमानन विभाग से हेलीकॉप्टर सेवा के लिए टेंडर निकाल दिया गया है।

20 मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रावणी मेला से पहले हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जायेगी।

इसकी पूरी योजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए जल्द ही बासुकिनाथ में हैलीपेड बनाया जायेगा।

निशिकांत दुबे ने ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मोहनपुर-हंसडीहा रेल लाइन का उद्घाटन एवं देवघर-डिब्रुगढ़ ट्रेन के शुभारंभ के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि जल्द ही देवघर और वासुकीनाथ में श्रद्धालुओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

इसे भी पढ़ें

गाड़ी हुई खराब, तो नप गये साहब!

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं