अब एम्स की तर्ज पर खुला रहेगा रांची का रिम्स अस्पताल, मरीजों की परेशानी होगी कम [Now RIMS Hospital of Ranchi will remain open on the lines of AIIMS, problems of patients will be reduced]

2 Min Read

अस्पताल प्रबंधन का बड़ा फैसला

रांची। एम्स की तर्ज पर रिम्स प्रत्येक शनिवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक खुला रहेगा। इस बीच सभी इमरजेंसी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी।

इसके अलावा एमआर डॉक्टरों से सिर्फ शनिवार को दोपहर दो बजे के बाद ही मिल सकेंगे। अन्य दिनों एमआर का प्रवेश ओपीडी एवं आइपीडी में वर्जित रहेगा। सभी चिकित्सीय भंडार शनिवार को भी शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे।

ये सुविधाएं भी मिलेंगी

इसके अलावा उनमें नाक, कान एवं गला विभाग में आडियोमेट्री जांच की सुविधा नहीं होने के कारण बहरेपन की जांच इत्यादि का कार्य प्रभावित होता है।

इस संबंध में मरीज एवं संस्थान हित में आडियोमेट्री जांच के लिए दो आडियोमेट्री मशीन का क्रय करने एवं मशीन के संचालन हेतु योग्यतानुसार दक्ष कर्मी की नियुक्ति अनुबंध पर किया जाएगा।

किसी भी जांच के अभाव में ट्रामा मरीजों का इलाज नहीं रोका जाएगा

अन्य निर्णय में केंद्रीय इमरजेंसी में आने वाले मेडिको लीगल केस वाले मरीजों का रेडियोलॉजिकल टेस्ट (एक्स-रे व सीटी स्कैन) निःशुल्क किया जाएगा।

किसी भी जांच के अभाव में ट्रामा मरीजों का इलाज रोका नहीं जाएगा। साथ ही बाह्य श्रोतीय व्यवस्था अंतर्गत कार्यरत 64 आउटसोर्स कर्मियों के कार्यों का आकलन समिति से कराकर तात्कालिक रूप से नियमानुसार रिम्स के आंतरिक स्तर से वेतन भुगतान किया जाएगा।

अधिकारियों का बोझ होगा कम

आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का सुलभ उपचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार ओपीडी के तहत 15 कंप्यूटर आपरेटर, 12 लैब टेक्निशियन और 25 वार्ड अटेंडेंट की बहाली की जाएगी।

इसके अलावा चिकित्सा अधीक्षक के पास अत्यधिक कार्यभार होने के कारण कई कार्य प्रभावित हो रहे थे।

इसी संदर्भ में मरीज एवं संस्थान के कार्यों के सुगम निष्पादन के लिए एक अपर चिकित्सा अधीक्षक और दूसरे चिकित्सा उपाधीक्षक की बहाली होगी।

इसे भी पढ़ें

रिम्स में 65% मैनपावर की कमी, एमआरआई जांच बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं