अब 21 नहीं 22 मई को झारखंड आयेंगी प्रियंका गांधी

1 Min Read

रांची। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 22 मई को झारखंड आयेंगी। यहां वो रांची से इंडिया गठबंधन की रांची और गोड्डा प्रत्याशी के लिए जनसभा करेंगी।

प्रियंका यशस्विनी सहाय के समर्थन में लोवाडीह मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही यशस्विनी को वोट देने की जनता से अपील करेंगी। दूसरी ओर गोड्डा में प्रियंका प्रदीप यादव को लिए जनसभा करेंगी।

बता दें कि पहले प्रियंका गांधी 21 मई को रांची आने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश अब वो 22 मई को आएंगी।

22 मई को पहले प्रियंका गोड्डा में प्रदीप यादव के समर्थन में जनसभा करेंगी। इसके बाद वो रांची आएंगी।

रांची में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए लोवाडीह में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

लोवाडीह में दुर्गा सोरेन चौक के नजदीक मैदान में उनकी सभा होगी। इस दौरान सीएम चंपाई सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कल्पना सोरेन और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सुबह 9 बजे तक 11.68 प्रतिशत मतदान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं