अब झारखंड नहीं आयेगी न्याय यात्रा, किसान आंदोलन में भाग लेंगे राहुल

2 Min Read

रांची। राहुल गांधी की न्याय यात्रा अब झारखंड नहीं आयेगी। इसे 14 फरवरी को पलामू पहुंचना था। फिर इसे गढ़वा जाना था। पर इसे अचानक ही स्थगित कर दिया गया है।

अब कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। वह किसान आंदोलन में भाग लेने जा सकते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड में प्रवेश करनेवाली था।

बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन के चलते इस यात्रा को स्थगित किया गया है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ से दिल्ली चले गये हैं।

वहां उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों से बातचीत भी की। इधर राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव से पलामू के कांग्रेसी काफी मायूस हैं।

उन्होंने इसे लेकर पूरी तैयारी कर रखी थी। दो दिनों तक पलामू गढ़वा में यह यात्रा चलनी थी। राहुल गांधी पलामू के नावाबाजार में रात्रि विश्राम करने वाले थे।

गोदरमाना रंका के इलाके में उनकी सभा भी होनी थी। पलामू के रेहला में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले थे।

इस यात्रा को लेकर प्रदेश प्रभारी मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पलामू पहुंच चुके थे।

इसे भी पढ़ें

सोनिया जयपुर पहुंचीं, राज्यसभा चुनाव के लिए करेंगी नामांकन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं