Exam pattern change 2025:
रांची। राज्य सरकार अब मैट्रिक और इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का भी पैटर्न बदलने जा रही है। कार्मिक ने प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए कैबिनेट भेजने का आग्रह किया है। इस तरह इंटर स्तरीय होनेवाली दो परीक्षाओं, एक सामान्य और दूसरा टंकण संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा और फिर मैट्रिक स्तरीय और डिप्लोमा स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाएं भी दो चरणों में होंगी। एक प्रारंभिक और दूसरी मुख्य परीक्षा।
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की कोशिशः
दो चरणों में प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने के पीछे सरकार का उद्देश्य भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना भी है। दो चरणों में प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित होने पर सिंडिकेट को हर जगह की सेटिंग करने में परेशानी बढ़ेगी।
स्नातक स्तरीय परीक्षा का बदल चुका है पैटर्नः
पिछले दिनों राज्य सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा ली जानेवाली स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का पैटर्न बदला था। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा संचालन नियमावली 2021 में बदलाव किया था। उस बदलाव के तहत एक चरण में होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षा को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। शर्त इतनी भर थी कि अगर किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदकों की संख्या 50 हजार से कम होगी तो एक ही चरण में प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
2021 में एक चरण में परीक्षा लेने का हुआ था निर्णय़ः
2021 में राज्य सरकार ने एक चरण में प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था। दो चरणों में होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षा का पहला चरण प्रारंभिक और दूसरा मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा कहलाएगा।
पूर्व के विज्ञापन प्रभावित नहीं होंगेः
जेएसएससी द्वारा पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन पर संशोधित नियमावली का प्रभाव नहीं पड़ेगा। पूर्व प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार प्रतियोगिता परीक्षाएं एक ही चरण में होगी।
इसे भी पढ़ें
JAC बोर्डः मैट्रिक और इंटर की स्क्रूटनी के लिए 17 मई तक आवेदन का मौका







