अब अवैध खनन को लेकर बढ़ेगी हेमंत सोरेन [Hemant Soren] की मुश्किल

2 Min Read

ईडी [ED] ने एनजीटी को भेजी रिपोर्ट

रांची। अवैध खनन मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में ED ने चार्जशीट दाखिल कर कोर्ट को उनकी संलिप्तता की जानकारी दी है।

ऐसा इसलिए कि ED ने एक शपथपत्र के माध्यम से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) पूर्वी जोन कोलकाता को विस्तृत जानकारी दी है।

जिसमें ED ने बताया है कि साहेबगंज जिले में हुए एक हजार करोड़ रुपए से अधिक के अवैध खनन का मास्टर माइंड पंकज मिश्रा है।

वह पूर्व सीएम का विधायक प्रतिनिधि भी रह चुका है। पंकज मिश्रा ने राजनीतिक संरक्षण और सरकारी मैकेनिज्म का इस्तेमाल करते हुए अवैध खनन किया है।

NGT में अब इस मामले की सुनवाई 13 मई को होगी। पंकज मिश्रा हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि रह चुके हैं।

NGT को दायर शपथ के मजमून के अनुसार साहेबगंज में अवैध खनन करने और उसके ट्रांसपोर्टेशन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पंकज मिश्रा ही शामिल है। इस काम करने के लिए उसे राजनीतिक संरक्षण मिले हुए थे।

ED ने NGT को बताया कि साहेबगंज जिले के बरहरवा थाना में विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ मामला (कांड संख्या-85/2020 ) दर्ज था, जिसे ईसीआईआर में परिवर्तित करते हुए जांच की।

जांच के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध खनन और उसके ट्रांसपोर्टेशन की जानकारी मिली। इसी पड़ताल के दौरान एक हजार करोड़ के पत्थर की अवैध माइनिंग की जानकारी का पता चला।

इसे भी पढ़ें

झापा ने जारी की प्रचारकों की सूची, एनोस समेत ये शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं