अब ट्रेन से लीजिए झारखंड के नजारों का मजा

1 Min Read

रांची-न्यू गिरिडीह कोच में लगेगा विस्टाडोम कोच

रांची। अब चलती ट्रेन से झारखंड के नजारों का मजा ले सकेंगे। रांची से न्यू गिरिडीह तक नई ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। इसमें एक विस्टाडोम कोच भी लगेगा। यह झारखंड के लिए पहला विस्टाडोम कोच होगा। विस्टाडोम कोच में कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियां होती हैं और इनकी छत भी पारदर्शी होती है। इसमें एलईडी लाइट, घूमने वाली सीट और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद होती हैं। यह बरकाकाना-हजारीबाग और कोडरमा होकर चलेगी। आपको बता दें कि कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेल लाइन जंगल, पहाड़ों और गुफाओं के बीच में से निकलती है। ऐसे में  इसकी खूबसूरती देखते ही बनेगी। विस्टाडोम कोच कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेल लाइन के बीच की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन कराने में और पर्यटन को बढ़ाने में बहुत ही सहायक सिद्ध होगा। छोटानागपुर प्रमंडल के रेलयात्री इन बेहतरीन नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे। उम्मीद है टेक्निकल स्वीकृति के बाद यह कोच इस ट्रेन में जल्दी लग जाएगा। इसके बाद अब रांची-टोरी पलामू रेल लाइन पर भी विस्टाडोम कोच की मांग उठ रही है, क्योंकि इस इस रेल मार्ग में भी पहाड़, नदी और झरनों के शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं