झारखंड में अब बदले नहीं जायेंगे प्रत्याशीः मीर

2 Min Read

रांची। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि झारखंड में अब प्रत्याशी बदले नहीं जायेंगे।

गोड्डा एक अपवाद था। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को कहा अब किसी भी सीट पर उम्मीदवारों को नहीं बदला जाएगा।

इसलिए सभी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट जाए। बता दें कि प्रत्य़ाशियों के नाम के ऐलान के दौरान पहले कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह को टिकट दिया था।

बाद में उनके नाम को लेकर कांग्रेस में ही विरोध देखने को मिला, जिसके बाद उनका टिकट काट दिया गया।

कांग्रेस ने दीपिका की जगह पर नए प्रत्याशी प्रदीप यादव पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है।

ऐसे में चर्चा थी कि चतरा से केएन त्रिपाठी का टिकट पार्टी काट सकती है। ऐसे सभी कयासों पर गुलाम अहमद मीर ने विराम लगा दिया है।

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में बीजेपी के खिलाफ मैदान में गठबंधन है। झारखंड में गठबंधन का डायरेक्ट इम्पैक्ट देखा जा रहा है।

यहां पर JMM, RJD, लेफ्ट और कांग्रेस साथ में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हमारी नजर पूरी 14 सीट पर है।

कोशिश यही है कि 14 में से ज्यादा से ज्यादा सीटे गठबंधन को मिले। जिसमें चतरा, गोड्डा, हजारीबाग, धनबाद, लोहरदगा, रांची, खूंटी शामिल है।

इसे भी पढ़ें

ll वैदिक पंचांग ll

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं