JSSC CGL case: JSSC CGL मामले की अब नई एसआईटी करेगी जांच

2 Min Read

JSSC CGL case:

रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़े मामले की जांच अब SIT को सौंपी गई है। DGP अनुराग गुप्ता के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इस SIT का नेतृत्व झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे करेंगे। टीम में सीआईडी के डीआईजी चंदन कुमार झा और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के डीआईजी वाईएस रमेश को भी शामिल किया गया है। वहीं, इस मामले की जांच का प्रभार विशेष शाखा के एसपी हरदीप पी जनार्दनन को सौंपा गया है। इससे पूर्व यह जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के एक अधिकारी को दी गई थी।

हाईकोर्ट ने डीएसपी स्तर के अधिकारी के शपथ पत्र को नकाराः

सीआईडी ने इस मामले में अब तक 13 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की है। हालांकि, हाल ही में झारखंड हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान सीआईडी के डीएसपी द्वारा दाखिल शपथ पत्र पर असंतोष जताया गया था। कोर्ट ने यह टिप्पणी की थी कि ऐसे गंभीर मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जानी चाहिए।

नये सिरे से होगी जांचः

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा नए सिरे से SIT का गठन किया गया है, जो अब इस घोटाले की तह तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ाएगी। यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

DGP Anurag Gupta:डीजीपी अनुराग गुप्ता को मिलेगा प्रोविजनल पे-स्लीप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं