रांची। देश के सातवें और झारखंड के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार 7 मई से लेकर 14 मई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है। बता दें कि झारखंड में अंतिम चरण में राजमहल, गोड्डा और दुमका में वोटिंग होगी।
संथाल परगना की इन तीन सीटों में राजमहल और दुमका एसटी के लिए आरक्षित है, जबकि गोड्डा सामान्य सीट है। वहीं देश में कुल 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
बता दें कि 7 मई से 14 मई तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की स्कूटी 15 मई को होगी जबकि नाम वापसी की तिथि 17 मई है।
1 जून को मतदान संपन्न होने के बाद 4 जून को मतगणना होगी। चौथे चरण में दुमका, राजमहल और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है।
इसे भी पढ़ें









