अमित शाह के फेक वीडियो केस में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश को नोटिस; दिल्ली पुलिस ने कल सुबह 10.30 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

1 Min Read

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुश्किल में पड़ गये हैं। उन्हें दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। दिल्ली पुलिस उनसे अमित शाह के फेक वीडियो मामले में पूछताछ करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण में छेड़छाड़ कर फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड और शेयर करने के मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

इस मामले में आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री को भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

बताते चलें कि इस केस में दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर नोटिस भेजा है।

इस नोटिस के जरिए उन्हें दो मई की सुबह 10.30 बजे दिल्ली पुलिस स्पेशल के जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है।

साथ उन्हें अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लाने को कहा गया है, जिनका कथित इस्तेमाल ‘एक्स’ पर फर्जी वीडियो शेयर करने में किया गया हो सकता है।

राजेश ठाकुर को यह नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160/91 के तहत भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें

अब झारखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक, जमशेदपुर में मिला संदिग्ध

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं