इस गांव में नहीं पड़ा एक भी वोट

2 Min Read

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड की हतनातोड़ांग पंचायत के बरकानी गांव में एक भी वोट नहीं पड़ा।

यहां सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बरकानी प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 83 में मतदान कराने के लिए सोमवार अहले सुबह लगभग 5 बजे तक मतदानकर्मी पहुंच गये थे, लेकिन शाम तक वहां एक वोट भी नहीं पड़ा।

बता दें कि यहां कुल 441 मतदाता हैं। बता दें कि झारखंड के 4 लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान हुआ। इसमें सिंहभूम, पलामू, लोहरदगा और खूंटी संसदीय सीट शामिल हैं।

यहां के ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का निर्णय पहले ही ले लिया था। ग्रामीण मतदान केन्द्र के पास जमा तो हुए पर वोट नहीं डाला।

वे वहां जमे रहे यह देखने के लिए कि कोई वोट डालने तो नहीं आ रहा है। वे निगरानी बनाये हुए थे कि कोई भी मतदान न करे।

ग्रामीणों ने मतदान केन्द्र के समीप रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाये। प्रशासन के अधिकारियों ने गांववालों को मनाने की बहुत कोशिश की पर वे नहीं माने।

उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि जब तक इस गांव में सड़क निर्माण शुरू नहीं होता, वे वोट नहीं करेंगे। इस गांव में कुल 441 मतदाता हैं, लेकिन एक भी वोट नहीं पड़ा।

इसे भी पढ़ें

इस देश में लाल लिपिस्टिक लगाने पर प्रतिबंध क्यों

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं