रांची समेत झारखंड की 4 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू

2 Min Read

रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज से झारखंड के तीसरे चरण (देश के छठे) के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

पर्चा भरने की अंतिम तिथि 6 मई तक है। बता दें कि झारखंड में तीसरे चरण में चार सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद तथा जमशेदपुर में वोटिंग होगी।

29 अप्रैल से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 9 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

यहां 25 मई को मतदान होगा। इन सीटों पर तीन वर्तमान सांसदों तथा इतने ही विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रही दो महिला शक्ति भी रांची और धनबाद में चुनाव मैदान में होगी।

रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय तथा धनबाद में विधायक अनूप कुमार सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह नामांकन दाखिल करेंगी। दोनों कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगी।

ये चुनाव मैदान मेः

रांची – संजय सेठ (बीजेपी), यशस्विनी सहाय (इंडिया गठबंधन), देवेंद्रनाथ महतो (JLKM)(JBKSS)

गिरिडीह – चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू), मथुरा महतो (झामुमो), जयराम महतो(JLKM) (JBKSS)

जमशेदपुर- विद्युत वरण महतो (बीजेपी), समीर मोहंती (झामुमो)

धनबाद- ढुल्लू महतो (बीजेपी), अनुपमा सिंह (इंडिया)

इसे भी पढ़ें

पूजा सिंघल को नहीं मिली बेल, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं