रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में चंपई सरकार के विश्वास प्रस्ताव के बाद मीडिया के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी। श्री मरांडी ने कहा हेमंत सरकार के लूट की जांच का इंतजार करें सब दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिना कार्रवाई हुए कोई चोर नही बोलता कि उसने चोरी की है। श्री मरांडी ने कहा कि जो चोरी करेगा उसे दंडित कराना जांच एजेंसियों का काम है। इसलिए भ्रष्टाचारी का कानून की नजर से बच पाना मुश्किल है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट जाने से वही होगा जो विधि सम्मत होगा।
श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को दुकान नही बनाती है। जो परिवार और पैसे की राजनीति करते हैं वे ही ऐसा बोलते हैं । आज सत्ताधारी विधायकों की पहरेदारी की जा रही। इससे स्पष्ट है कि सत्ता पक्ष में अंतर्विरोध है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपी निवर्तमान मुख्यमंत्री की भाषा विधानसभा में भी धमकी भरी है।
ये चोरी के बाद सीनाजोरी की भाषा है। राज्य की जनता इनके चरित्र को पूरी तरह समझ चुकी है। मरांडी ने कहा कि भाजपा पर फंसाने का आरोप निराधार है। राज्य की जनता को पता है कि शिबू सोरेन को कांग्रेस के शासन में तिहाड़ जेल भेजा गया और मधु कोड़ा को जेल कांग्रेस ने भेजा था।
इसे भी पढ़ें
देवघर पहुंचे राहुल गांधी बाबाधाम में की पूजा
झारखंड में चंपई सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में 47 मत पड़े, विपक्ष में 29








