रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 28 फरवरी को रांची आयेंगी। यहां वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
उनके आगमन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रांची पुलिस ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की है।
एयरपोर्ट से CUJ तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा जिस रास्ते से राष्ट्रपति का कारकेट गुजरेगा, उस रास्ते की सभी ऊंची बिल्डिंग में पुलिस बल की तैनाती होगी।
जारी आदेश के अनुसार, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से धुर्वा गोलचक्कर, सीठियो, बालालौंग, गुटुवा और आईटीबीपी चौक से सीयूजे मनातु तक 500 मीटर की परिधि में नो फ्लाइंग जोन रहेगा।
इस क्षेत्र में ड्रोन, पाराग्लाइडिंग और हॉट एयर बेलुन पर रोक रहेगी। यह आदेश 28 फरवरी सुबह 5 से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक करीब 1 हजार पुलिस फोर्स के अलावा 45 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इसमें रैफ, जैप, जिला बल, आईआरबी शामिल है। साथ ही, कंट्रोल रूम से राष्ट्रपति की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी।
डीसी राहुल सिन्हा एवं एसएसपी चंदन सिन्हा पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर स्वयं नजर रखेंगे। सुरक्षा का ब्लू प्रिंट भी तैयार किया गया है। सभी को अलर्ट रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
इसे भी पढ़ें








