Jharkhand jail reforms: झारखंड सरकार का बड़ा कदम: जेल में नकद पैसा नहीं, अब कैदियों के खाते में सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर होंगे पैसे

2 Min Read

Jharkhand jail reforms:

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य की जेलों में कैदियों के नकद लेनदेन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कैदियों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि हर कैदी के नाम पर एक अलग ऑनलाइन खाता बनाया जाएगा।इस नई प्रणाली के तहत कैदियों के परिजन या परिचित घर बैठे ही ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे, जो सीधे कैदी के खाते में जमा होंगे। कैदी इन पैसों का उपयोग जेल कैंटीन से आवश्यक सामान खरीदने में कर सकेंगे। अब जेल में नकद प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।

मुख्य उद्देश्य क्या है ?

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जेलों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाना है। अक्सर यह शिकायतें सामने आती थीं कि कैदियों तक नकद पैसा पहुंचाने के लिए मुलाकातियों या परिजनों को जेलकर्मियों को रिश्वत देनी पड़ती थी। नई प्रणाली से यह अनुचित प्रथाएं बंद होंगी और व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी।

जेल प्रशासन का मानना है

जेल प्रशासन का मानना है कि यह कदम कैदियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ जेल प्रबंधन में सुधार और पारदर्शिता लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे जेलों का संचालन आधुनिक तकनीक के अनुसार और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें

Association for Democratic Reforms : ADR की रिपोर्ट, 2023-24 में बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा, कांग्रेस-AAP के मुकाबले 6 गुना ज्यादा, 6 पार्टियों को 2544 करोड़ रु. मिले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं