Nitin Gadkari: नितिन गडकरी के कार्यक्रम में बदलाव: खराब मौसम ने बदला रांची आगमन का शेड्यूल [Change in Nitin Gadkari’s program: Bad weather changed the schedule of his arrival in Ranchi]

1 Min Read

Nitin Gadkari:

रांची। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के झारखंड दौरे में गुरुवार को मौसम ने बाधा डाल दी। उन्हें गढ़वा से रांची आना था, लेकिन खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट के एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) ने उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में मंत्री गढ़वा से गया रवाना हो गए, जहां से वे विशेष विमान द्वारा शाम 5:30 बजे रांची पहुंचेंगे।

कार्यक्रम के समय में बदलाव

गडकरी को आज रांची के रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करना था, लेकिन मौसम के चलते कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है। अब उद्घाटन समारोह निर्धारित समय से देर से आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Toll Tax: NHAI पर दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स की खबर गलत, नितिन गडकरी ने किया खंडन

Share This Article
Exit mobile version