रांची। सीएम हेमंत सोरेन द्वारा ST-SC थाने दर्ज कराई गई FIR पर भाजपा सांसद निशिकांचत दुबे ने चुटकी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर सवाल उठाया कि हेमंत सोरेन साहेबगंज से कब विधायक बन गये।
उन्होंने कहा कि इस FIR में मुख्यमंत्री ने खुद को साहिबगंज का विधायक बताया है। जबकि हेमंत सोरेन संथाल परगना के साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहेट विधानसभा से विधायक हैं। निशिकांत दुबे ने इसी आधार पर कहा कि मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता कि आप बरहेट विधानसभा के विधायक हैं।
साहिबगंज नाम का कोई भी विधानसभा झारखंड में नहीं है। निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि कहीं किसी झूठे व्यक्ति ने झूठा केस तो प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ दर्ज नहीं करा दिया है। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने महाधिवक्ता पर भी तंज कसा है।
इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी निशिकांत दुबे के ट्वीट पर रिट्वीट किया है कि कही ऐसा तो नहीं कि मुख्यमंत्री के कानून सलाहकारों ने उनसे सादे कागजात पर दस्तखत करा रखे हों और उन्हें और गड्ढे में ढकेलने का काम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें








