Nishikant Dubey: दस्तावेज से छेड़छाड़ को लेकर निशिकांत दुबे के करीबी देवता पांडेय गिरफ्तार

1 Min Read

Nishikant Dubey:

देवघर। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के करीबी देवता पांडेय को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बीती रात जसीडीह थाना क्षेत्र से की गई। पुलिस के अनुसार, देवता पांडेय पर सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ का गंभीर आरोप है। इसके अलावा भी उन पर अन्य कई आरोपों की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस देवता पांडेय से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है। संभावना है कि पूछताछ के बाद और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

राजनीतिक हलकों में हलचलः

देवता पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल देखी जा रही है, चूंकि वे सांसद निशिकांत दुबे के करीबी माने जाते हैं और इस मामले को भी उन्ही से जोड़ कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे के खुलासे हलचल, कहा-गोल्डन टेंपल पर ब्रिटेन की मदद से हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं