निशिकांत दुबे बोले पार्टी विशेष के लिए काम करने वाले अधिकारी 23 के बाद होंगे बर्खास्त [ Nishikant Dubey said that officers working for a particular party will be dismissed after 23rd ]

2 Min Read

गोड्डा। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वैसे अधिकारी जो पार्टी विशेष का कार्यकर्ता बनकर विधानसभा चुनाव में काम कर रहे हैं, उनकी अब खैर नहीं है।

23 नवंबर के बाद राज्य में एनडीए की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों को बर्खास्त किया जाएगा। चुनाव से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को गोड्डा पहुंचे निशिकांत दुबे मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सर्च के नाम पर बेवजह उनके घर में घुसकर तलाशी ली, जबकि उनका इस चुनाव से कोई मतलब नहीं है।

गोड्डा एसपी पर आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि वे झामुमो के कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं। उन्होंने दावा किया जिले की तीनों विधानसभा सीटों गोड्डा, महगामा व पौड़याहाट में एनडीए प्रत्याशियों की जीत निश्चित है।

दीपिका पांडेय पर लगाया ये आरोपः

उन्होंने आरोप लगाया कि महगामा की कांग्रेस प्रत्याशी प्रचार खत्म होने के बाद भी गाड़ियों के काफिले के साथ घूम रही हैं। प्रशासन का कोई आदमी इसे देखने वाला नहीं है।

गोड्डा में सोमवार की रात भाजपा विधायक की गाड़ी को बाहर से आए राजद के कार्यकर्ताओं ने रोक दिया और प्रशासन चुप रहा।

20 हजार से अधिक वोट से हारेंगे प्रदीप यादवः

निशिकांत दुबे ने दावा किया कि पौड़ेयाहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव बीस हजार से अधिक वोटों से हार रहे हैं।

राज्य में एनडीए की सरकार बननी तय है। इसमें कोई संशय नहीं है। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश झा के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

निशिकांत दुबे का दावा- रांची SSP और देवघर SP कर रहे ED अफसरों के खिलाफ साजिश [Nishikant Dubey’s claim – Ranchi SSP and Deoghar SP are conspiring against ED officers.]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं