रांची : एसएस मेमोरियल कॉलेज के बीबीए विभाग के सत्र 2020-2023 सेमेस्टर 5 में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए सोमवार को स्टूडेंट ऑफ़ दी सेमेस्टर अवार्ड का शुभारंभ हुआ। ये रांची विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार है जब छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर स्तर पर इस तरह का अवार्ड दिया जा रहा है। इस मौके पर बीबीए सेमेस्टर 5 की छात्रा निधि कुमारी तथा अमन कुमार राय को सेमेस्टर ऑफ़ दी स्टूडेंट अवार्ड के लिए चुना गया।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ बन्दना रॉय ने कहा की बीबीए विभाग की ओर से आयोजित इस अवार्ड कार्यकर्म से छात्रों के बीच मे प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनेगा, डॉ बन्दना ने कहा कि कॉलेज स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अन्य विभागों में भी हो जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लाभ मिल सके।
मौके पर बीबीए विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ तनुज खत्री ने बताया कि बीबीए सेमेस्टर स्तर पर इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता की भावना के साथ कौशल का भी विकास होगा।
विशेषकर मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं को इसका फायदा तब मिलेगा जब वो कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी करेंगे। कॉर्पोरेट सेक्टर में एम्प्लॉई ऑफ दी मंथ सरीखे कई तरह का अवार्ड और रिवॉर्ड कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी के आधार पर उनका परफॉरमेंस अप्रैज़ल होता है।
डॉ० तनुज ने बताया कि हम अभी से बीबीए के छात्रों का इसकी ट्रेनिंग कार्यक्रम के जरिये देंगे ताकि छात्रों में बेहतर प्रदर्शन की भावना जागृत हो। कार्यक्रम में डॉ राजेश कुजूर, डॉ शकील अहमद और डॉ एजाज़ अहमद ने भी अपने विचार रखे।








