NIA’s big action:
चाईबासा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों से जुड़ी जांच में बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, राजेश देवगम नामक व्यक्ति नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था। वह कोल्हान क्षेत्र में नक्सली घटनाओं की योजना बनाने, लेवी वसूली और हथियारों के संचालन में शामिल था।
NIA’s big action: ठेकेदारों और व्यापारियों से जबरन लेता था लेवी
देवगम नक्सलियों के लिए ठेकेदारों और व्यापारियों से जबरन लेवी वसूलता था। इसके साथ ही वह नक्सली कैडरों को पनाह देने और संगठन के लिए लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराता था। उसकी गिरफ्तारी 24 मार्च 2024 को चाईबासा पुलिस द्वारा की गई थी। इसके बाद एनआईए ने इस केस को अपने हाथ में लेते हुए आरसी 02/2024 के तहत नई एफआईआर दर्ज की और विस्तृत जांच शुरू की।
NIA’s big action: एनआईए की जांच में सामने आया
एनआईए की जांच में सामने आया कि देवगम के संबंध एक करोड़ के इनामी कुख्यात माओवादी मिसिर बेसरा से भी थे। एजेंसी ने राजेश देवगम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें उसके ऊपर हथियारों की व्यवस्था, फंडिंग, लेवी वसूली और नक्सली गतिविधियों में सीधी संलिप्तता जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं।
NIA’s big action: यह मामला बताता है
यह मामला बताता है कि कैसे माओवादी अपने शहरी नेटवर्क के माध्यम से संगठन के लिए फंड जुटाते हैं और अपने कैडरों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। एनआईए की कार्रवाई से कोल्हान क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को झटका लगने की उम्मीद है। एजेंसी अब देवगम से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश और पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें








