गैंगस्टर अमन साहू के ठिकानों पर NIA की रेड [NIA raid on gangster Aman Sahu’s bases]

2 Min Read

रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के ठिकानों पर NIA ने छापेमारी की है। जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के बुढ़मू और ठाकुरगांव स्थित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

अमन साहू से जुड़े कई मामलों की जांच NIA कर रही है। इन्हीं मामलों में एनआईए ने अमन के रांची स्थित घर पर भी छापेमारी की है।

बुधवार को सुबह 5 बजे ही सेंट्रल एजेंसी ने रांची में कम से कम दो ठिकानों के अलावा हजारीबाग के गिद्दी में छापेमारी की है।

रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में NIA की टीम ने उसके घर में कागजात खंगाले हैं। मतवे अमन साहू का पैतृक गांव है।

पलामू जेल में बंद है अमन

अमन साहू वर्तमान में पलामू जेल में बंद है। उस पर कई गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि वह जेल से ही अपने गैंग को ऑपरेट करता है। साथ ही व्यापारियों को धमकी देता और दिलवाता है।

टीम के साथ बुढ़मू थाना की पुलिस भी मतवे गांव पहुंची है। अमन साहू के घर के आसपास पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है।

बुढ़मू थाना के ASI संतोष कुमार पुलिस बल के साथ वहां मौजूद हैं, ताकि विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। घर के अंदर एनआईए की टीम छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें:

गैंगस्टर अमन साहू की मंथली रंगदारी जान हैरान हो जायेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं