पटना। विपक्षी दलों की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरू में होने वाली थी। जिसे टाल दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 20 जुलाई से 11 अगस्त तक संसद का मॉनसून सत्र होना है। ऐसे में नेताओं की उपलब्धता में परेशानी हो रही है। विपक्षी दलों की बैठक अब संसद सत्र के बाद होगी। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।
पटना में विपक्षी एकता की पहली बैठक 23 जून को हुई थी। जिसमें नीतीश कुमार के निमंत्रण पर शामिल होने के लिए पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, NCP से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, DMK से एमके स्टालिन, JMM से हेमंत सोरेन, CPM से सीताराम येचुरी, CPI से डी राजा, CPI-ML से दीपांकर पटना पहुंचे थे।







