ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर अगली सुनवाई 12 फरवरी को

1 Min Read

रांची : झारखंड उच्च न्यायालय प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के खिलाफ दायर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर 12 फरवरी को सुनवाई करेगी। सोरेन की पैरवी कर रहे महाधिवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन को धनशोधन के मामले में पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। महाधिवक्ता ने कहा, ‘‘ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।’’

उच्च न्यायालय ने निदेशालय को सोरेन की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

झामुमो नेता को दो फरवरी को रांची की एक विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने पांच दिन के लिए निदेशालय की हिरासत में भेज दिया था।

विशेष अदालत ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गिरफ्तार नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार को उस समय विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है जब चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार सदन में विश्वास मत हासिल करेगी।

इसे भी पढ़ें

देवघर पहुंचे राहुल गांधी बाबाधाम में की पूजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं