रांची में बिक रहा नई किस्म का ब्राउन शुगर, पुलिस ने किया जब्त, जांच में जुटी

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची में नई किस्म का ब्राउन सुगर बिक रहा है। इसका खुलासा रांची पुलिस ने किया है।

दरअसल, रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से मिले ब्राउन सुगर की नई किस्म ने पुलिस को हैरत में डाल दिया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मीडिया को बताया कि इस नई किस्म के ब्राउन सुगर में जांच की जा रही है।

मामले को लेकर उन्होंने बताया कि एसएसपी को इस डील की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना था कि खेलगांव थाना क्षेत्र के राम दयाल मुंडा कला केंद्र के पास ब्राउन सुगर की डील होने वाली है।

इसके बाद एसएसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक छापामारी दल का गठन किया। पुलिस जब राम दयाल मुंडा कला केंद्र पहुंची, उन्हें आता देख चार लड़के भागने लगे।

पुलिस ने उनका पीछा कर तीन लड़कों को पकड़ लिया। वहीं एक लड़का मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुमन कुमार, ऋषिकेश कुमार और अभिषेक रंजन शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 16 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद किया है, जिसकी कीमत बाजार में 1.5 लाख के करीब है।

पुलिस के मुताबिक इन अभियुक्तों के पास से जो ब्राउन शुगर बरामद हुआ है, उसे बनाने का तरीका बिलकुल अलग है।

पहले पकड़े जाने वाले ब्राउन शुगर छोटे-छोटे दानों के समान होते थे, लेकिन ये ब्राउन शुगर सालिड मेटेरियल है।

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस इसकी जांच कर रही है और जल्द इसे बनाने वाले तक पहुंचेगी।

इसे भी पढ़े

बंगाल के अस्पताल ओटी में घुसा जहरीला सांप, भागे डॉक्टर और नर्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं