Yellow alert in Jharkhand: बंगाल की खाड़ी में बना नया लो प्रेशर सिस्टम, पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

2 Min Read

Yellow alert in Jharkhand:

रांची। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्रों में नया निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) सक्रिय हो गया है, जिससे झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से सोमवार, 1 सितंबर को पूरे राज्य में बारिश, गरज और बिजली गिरने (वज्रपात) की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची मौसम केंद्र ने झारखंड के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जना और वज्रपात की संभावना है।

किसानों और श्रमिकों के लिए चेतावनी

30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
खेतों में काम करने वालों और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में कहां हुई बारिश?

पंचेत डीवीसी (धनबाद) में सबसे ज्यादा 13.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य स्थानों पर भी छिटपुट बारिश दर्ज की गई है।

जरूरी सलाह:

खेतों और खुले स्थानों में काम करते समय सतर्क रहें। बिजली चमकने या गरज सुनाई देने पर तुरंत सुरक्षित जगह पर जाएं। मोबाइल और धातु के वस्तुओं से दूरी बनाएं। मानसून की सक्रियता थोड़ी कमजोर है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रही मौसम प्रणाली के कारण अचानक भारी बारिश और मौसम में तेज बदलाव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

Rain Alert in Jharkhand: झारखंड में 13 अगस्त को बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं