रांची। कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का नया रूप सामने आया है। इसे देख जेल के अधिकारी से लेकर अन्य अपराधी भी चकित हैं।
दरअसल, अमन साहू इन दिनों महापुरुषों के बारे में पढ़ रहा है। वह महापुरुषों का पुस्तकों के जरिए अध्ययन कर रहा है।
इस वक्त अमन गिरिडीह केंद्रीय कारा में बंद है। उसे सेल में ही महापुरुषों की पुस्तकें दी जा रही हैं।
जेल में अमन पुस्तक के पन्नों को पलटता रहता है। अमन की हर हरकत पर सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है।
पलामू जेल से लाया गया है गिरिडीह
बताते चलें कि बीते 20 जून को अमन साहू को पलामू केंद्रीय कारा से गिरिडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया था।
शिफ्टिंग के बाद ही अमन ने जेल के अंदर ही काराधीक्षक को सुविधा बढ़ाने के लिए कहा। अमन के राइट हैंड मयंक ने काराधीक्षक हिमानी प्रिया को फोन कर धमकी दी थी और अमन की सुविधा को बढ़ाने को कहा था। इसके बाद बाद अमन को सेल में शिफ्ट कर दिया गया।
ड्राई फ्रूट्स खा रहा है अमन
जानकारी के अनुसार अमन ने जेल का खाना ही छोड़ दिया था। यहां वह जेल की चाय ही पीता था।
उसके पास जो ड्राई फ्रूट्स थे, वही खाता रहा। जेल में अमन से मिलने उसकी मां भी आयी थी और उसकी मां ने भी कुछ खाने की चीजें दी हैं।
इसे भी पढ़ें:

