जल्द होगा नये अध्याय का खुलासा: चंपाई सोरेन [New chapter will be revealed soon: Champai Soren]

3 Min Read

कोल्हान दौरे पर निकले हैं पूर्व सीएम

गम्हरिया। गम्हरिया सरकार से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली से लौटने के बाद नए अध्याय की यात्रा में कोल्हान दौरे पर हैं।

इस क्रम में तीसरे दिन शुक्रवार को पूर्व सीएम गम्हरिया पहुंचे। जहां महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा होने का भरोसा दिया।

चंपाई सोरेन ने कहा- सीएम हेमंत सोरेन से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही वे अब झामुमो की ओर रुख करेंगे।

वे एकला चलो के राह पर हैं और किसी अच्छे साथी की तलाश में हैं। जब साथी मिल जाएगा तो साथ हो लेंगे।

पटकथा लिखी जा चुकी है

इसका भी खुलासा जल्द करेंगे। जो प्यार और सम्मान जनता का मिल रहा है यह उनके लिए काफी है। नए अध्याय की पटकथा लिखी जा चुकी है।

जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। मौके पर सोनाराम बोदरा, पिंकी मंडल, रंजीत प्रधान, सानंद कुमार आचार्य, दीपक मंडल, बीटी दास आदि शामिल हुए।

भाजपा बोली चंपाई के साथ अन्याय हुआ

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि मंत्री चंपई सोरेन के साथ दुर्व्यवहार किया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के पिता तुल्य हैं और उन्हें दो महीने के लिए हटाकर अपमानित किया गया है।

आदिवासियों को हितैषी कहने वाले झामुमो को चंपई सोरेन के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था।

चंपाई सोरेन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने वाले थे, लेकिन उन्हें हटा दिए जाने से नियुक्ति पत्र नहीं दे सके।

चंपई सोरेन अगर भाजपा में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। झामुमो जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो ने कहा कि चंपाई दा मामले में काफी तकलीफ हो रही है। क्योंकि उनके साथ कई दिन साथ रहे। साथ में संघर्ष किए हैं।

चंपाई दा हमलोगों का सहारा हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो पार्टी से हम लोगों की पहचान बनी है। इसे छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

क्या BJP के इस प्लान में उलझे हैं JMM , हेमंत और चंपाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं