CM के कफिले में शामिल होगी नयी बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर गाड़ियां, जानें किनको मिलेगी सुविधाएं [New bulletproof Fortuner vehicles will be included in CM’s convoy, know who will get the facilities]

2 Min Read

रांची : झारखंड में अब राज्यपाल और सीएम के काफिले में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नयी बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर गाड़ियां शामिल की जायेंगी।

तो वहीं राज्य में राष्ट्रपति के आगमन पर उनके भ्रमण के दौरान यह सुविधा मिलेगी। वीवीआइपी नेता या राज्य के वैसे नेता, जिन्हें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुलेटप्रूफ गाड़ियां दी जाती हैं, उन्हें ये गाड़ियां दी जायेंगी।

दरअसल, इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी गयी है। अहमदाबाद से पांच नयी बुलेटप्रूफ गाड़ियां तैयार होकर झारखंड आ गयी हैं।

वहीं 12 अन्य बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी तैयार हो चुकी हैं, जिन्हें अहमदाबाद से भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी है।

रेंज स्तर पर सुरक्षित रखी जाएगी बुलेटप्रूफ गाड़ियां

कुछ गाड़ियों को रेंज स्तर पर सुरक्षित रखा जायेगा, ताकि विशेष परिस्थिति में वीवीआइपी के आगमन पर उनका प्रयोग हो सके।

राज्य में बुलेटप्रूफ गाड़ियों का प्रयोग सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होता है। दरअसल, इससे पहले खरीदी गयी गाड़ियां काफी पुरानी हो चुकी थीं।

इनका अधिक उपयोग नहीं हो पा रहा था। इस कारण पुलिस मुख्यालय के स्तर से 17 नयी फॉर्च्यूनर गाड़ियों को खरीद कर बुलेटप्रूफ बनाने के लिए अहमदाबाद भेजा गया था।

अहमदाबाद में गाड़ियों के तैयार होने के बाद इनकी जांच के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय के स्तर से पुलिस अधिकारियों की टीम वहां भेजी गयी थी। टीम द्वारा क्लियरेंस मिलने के बाद ही वहां से गाड़ियों की के आने प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

IPS अधिकारियों के लिए 20 स्कॉर्पियो की खरीदारी

झारखंड में IPS अधिकारियों के लिए पुलिस मुख्यालय ने 20 नयी स्कॉर्पियो की खरीदारी की है। सभी नई स्कॉर्पियो को पुलिस मुख्यालय में डिलिवरी कर दी गयी है।

ये स्कॉर्पियो को SP के अलावा उन IPS अधिकारियों को दिये जायेंगे, जिनकी गाड़ियां कंडम हो चुकी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, IPS अधिकारियों के लिए 2012-14 के बीच स्कॉर्पियो गाड़ी की खरीदारी हुई थी, उसके बाद कोई खरीदारी ही नहीं हुई थी।

इसे भी पढ़ें

गृह विभाग ने किया 10 IPS का ट्रांसफर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं