राज्य की प्रगति के लिए एनडीए सरकार जरूरी – सुदेश महतो [NDA government is necessary for the progress of the state – Sudesh Mahato]

2 Min Read

आजसू सुप्रीमो ने ईचागढ़ में की पदयात्रा

जमशेदपुर। आजसू के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ईचागढ़ विधानसभा के टीकर पंचायत की पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने वहां के एनडीए उम्मीदवार हरेलाल महतो के पक्ष में जनता को संबोधित किया। इस दौरान हज़ारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

सुदेश महतो ने कहा कि 5 वर्षों में सरकार लोगों के साथ कनेक्ट नहीं कर पाई। समेकित विकास के लिए जनता के साथ जुड़ाव आवश्यक है।

जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को लटकाना और आम जनमानस को भ्रामित करना इनकी प्राथमिकता रही है। जनता इस बात को भली भांति समझ चुकी है कि राज्य की प्रगति को पुनर्स्थापित करने के लिए एनडीए सरकार जरूरी है।

जनता की सेवा करनेवालों का आचरण बदल गयाः

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा की शपथ लेने वाले कर्मचारियों का आचरण बदल गया है। छोटे से छोटे काम के लिए गरीब असहाय परिवार को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

अब राज्य की जनता इस लाट साहेबी व्यवस्था से निजात चाहती है। हमारी तैयारी एक ऐसी व्यवस्था को स्थापित करने की है जिसमें अधिकारी जनता की सेवा करते हुए नजर आएं।

इसे भी पढ़ें

आजसू आज जारी करेगी विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं