रांची : इंडी गठबंधन नकारात्मक राजनीति करता है जबकि एनडीए सकारात्मक। शुक्रवार को ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहीं।
वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन केवल कमाने के लिए बनाया गया गठबंधन है।
ये सनातन विरोधी और भ्रष्टाचारी लोगों की जमात है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का भरोसा इंडी एलायंस पर नहीं है।
जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने से लेकर गांव ,गरीब ,किसान सभी की सेवा के लिए भाजपा संकल्पित है।
मोदी सरकार ने गांव और गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। लोग मोदी की गारंटी पर भरोसा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास साकार हो रहा। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है।
कार्यक्रम में डोमचांच के प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव सहित उनके नेतृत्व में आए संजय मेहता,शिवशंकर राय,मनोज यादव,पिंटू यादव,रामदेव मेहता,दिनेश यादव,बैजू तिवारी,प्रवीण यादव,बैजनाथ यादव,राम सुरेश यादव, नीलू देवी, ममता कुमारी,विजय कुमार,विजय कुमार,रानी कुमारी,मनोज दास, गुड़िया देवी,प्रियंका रानी,संजय मेहता,सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
इसे भी पढ़ें









