NCERT Yoga Olympiad : राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड में नायशा सरकार ने झारखंड को दिलाया स्वर्ण, NCERT योग ओलंपियाड के लिए चयनित [Naisha Sarkar brought gold to Jharkhand in the National Pre-Yoga Olympiad, selected for NCERT Yoga Olympiad]

2 Min Read

NCERT Yoga Olympiad:

रांची। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर की छात्रा नायशा सरकार ने देहरादून स्थित सेंट जोसेफ्स एकेडमी में आयोजित CISCE राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड 2025 में अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

NCERT Yoga Olympiad: राष्ट्रीय प्रतियोगता के लिए चयनः

इस उपलब्धि के चलते नायशा का चयन जून 2025 में कन्याकुमारी में होने वाले NCERT राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में CISCE बोर्ड के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया है।

NCERT Yoga Olympiad: बिहार-झारखंड से 5 प्रतिभागी हुए थे शामिलः

इस प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड क्षेत्र से कुल पांच प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें देवनिष्ठा, श्रुति और नंदिनी शामिल हैं। वहीं, रांची के मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल की दिव्या माझी ने शीर्ष 10 में सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

NCERT Yoga Olympiad: कोच राफिया नाज ने जताई खुशीः

CISCE बिहार-झारखंड की योग कोच राफिया नाज़ ने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा, “अथक प्रयास से सब कुछ संभव है। हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि जो हार नहीं मानते, वही मंजिल पाते हैं।”

बिशप स्कूल नामकुम के प्राचार्य और CISCE खेलों के क्षेत्रीय प्रमुख प्रिंसिपल एडविन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सभी बच्चे मेरे लिए चैंपियन हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता ने हमारे युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है।”

इसे भी पढ़ें

24 जून से आम लोगों के लिए खुलेगा राष्ट्रपति निकेतन, ये होंगे आकर्षण का केंद्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं