राजधानी में नक्सलियों का उत्पात, गाडि़यों में लगाई आग

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची के पिठोरिया में उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित एक पत्थर खदान प्लांट पर उग्रवादियों ने हमला कर किया।

इस दौरान 6 की संख्या में आए उग्रवादियों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी और कई मजदूरों के साथ मारपीट की।

उग्रवादियों ने आते ही सभी मजदूरों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए और फिर गाड़ियों में आग लगाना शुरू कर दिया।

प्लांट में मौजूद डीजी, कांटाघर, लोडर और हाइवा को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना को टीपीसी के उग्रवादियों ने अंजाम दिया है। पूरा मामला लेवी से जुड़ा बताया जा रहा है।

उग्रवादी करीब आधे घंटे तक क्रशर प्लांट में उत्पात मचाते रहे। साथ ही उग्रवादियों ने मजदूरों को धमकी देते हुए यह भी कहा है कि जब तक संगठन से बातचीत नहीं होगी, तब तक इस इलाके में कोई काम नहीं कर पायेगा।

ऑपरेशन जारी

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पिठोरिया पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रांची के ग्रामीण इलाकों में उग्रवादी संगठनों के खिलाफ रातभर अभियान चलाया।

इस हमले में क्रशर प्लांट मालिक वारिस अंसारी को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत के चुनावी क्षेत्र बरहेट से होगी कल्पना सोरेन की राजनीति में इंट्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं