मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने झोला छाप डॉक्टर को मारी गोली, मौत

2 Min Read

रांची : पुलिस की मुखबिरी करना झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के एक झोला छाप डॉक्टर को महंगा पड़ा। नक्सलियों को जब उसके पुलिस के मुखबिर होने की सूचना मिली तो उन्होंने निर्ममता से उसकी हत्या कर दी।

कोल्हान वन क्षेत्र के टोंटो प्रखंड के बांदाबेड़ा गांव में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने डॉक्टर जितेन लागुरी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात छह बजे की है।

नक्सलियों ने उसे सामने से गोली मारी। गोली का एक खोखा उसके घर की दीवार में जाकर धंसा है। जितेन लागुरी शुक्रवार को सामान खरीदने के लिए चाईबासा आये हुए थे।

बाजार में सामान खरीदने के बाद वे शाम में छह बजे बाइक से घर लौटे। गांव पहुंचने के बाद उन्होंने बाइक बाहर खड़ी की और घर में घुसे।

इसके थोड़ी देर बाद नक्सलियों ने उन्हें घर के बाहर बुलाया। जैसे ही वे बाहर निकले, नक्सलियों ने उन्हें दो गोलियां मारी।

जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें घर के बाहर मरा हुआ पाया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।

इसे भी पढ़ें

फलस्तीनी क्षेत्र में नयी इजराइली बस्तियां बसाना अवैध : अमेरिका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं