चाईबासा में 5-5 किलो के चार आइइडी डिफ्यूज, 16 बंकर तहस-नहस [Four IEDs weighing 5 kg each defused in Chaibasa, 16 bunkers destroyed]

2 Min Read

Naxalites:

चाईबासा। चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने पांच-पांच किलो के चार आईइडी बम बरामद किया है।

ये आईइडी बम जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम बाबूडेरा के आसपास जंगली और पहाड़ी इलाके से बरामद किया गया है। यह आईइडी बम सुरक्षाबलों को निकसान पहुंचे के इरादे से नक्सलियों ने प्लांट किया था।

बरामद बमों को बम निरोधक दस्ता की मदद से जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया। वहीं, जंगल में बने 16 भूमिगत बंकरों को तहस-नहस कर दिया गया। इन बंकरों में करीब 40 से 50 लोगों के ठहरने का जुगाड़ था।

Naxalites: सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

इसी सूचना पर पुलिस, कोबरा 203 बटालियन, 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 26, 60, 134, 174, 193, 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल लगातार अभियान चला रहा है।

इसे भी पढ़ें

चाईबासा के जंगल में नक्सलियों का कैंप ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं