10 लाख के इनामी अवधेश जी दस्ते के दो नक्सली ने किया सरेंडर [Two Naxalites of Awadhesh Ji Squad, carrying a reward of Rs 10 lakhs, surrendered]

1 Min Read

Naxalite:

लातेहार। 10 लाख के इनामी अवधेश जी दस्ते के दो नक्सली ने लातेहार पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। मंगलवार को नई दिशा के तहत दोनो विधिवत रूप से लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष सरेंडर किया.

इनमे छत्तीसगढ के बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र के पुंदाग निवासी अमरजीत उर्फ काली उर्फ सनि बिरजिया और चुनचुना पंचफेड़ी निवासी मिथिलेश उर्फ अखिलेश कोरवा का नाम शामिल है।

लगातार नक्सली को मुख्य धारा में लाने के प्रयास किये जाने के परिणामस्वरुप सरेंडर किया है। दोनो 15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर (मृत) छोटू खरवार उर्फ छोटू जी, 10 लाख के इनामी प्रदीप सिंह चेरो व नीरज सिंह के साथ रहा है।

Naxalite: अवधेश जी दस्ते से जुड़े थे दोनों नक्सली

वर्तमान में 10 लाख ईनामी मृत्युजंय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां उर्फ अवधेश जी से जुड़ा था। लातेहार के छिपादोहर, बारेसॉढ़, महुआडांड, नेतरहाट, बुढापहाड़ व सीमावर्ती राज्य छतीसगढ़ के कुसमी, सिमरिया, सामरीपाठ में सक्रिय था। अमरजीत व मिथलेश कई घटना को अंजाम देने में शामिल रहा है। दोनो के विरुद्ध छिपादोहर थाना में पूर्व से मामला दर्ज है।

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह : 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने किया सरेंडर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं