रांची : 25 लाख के ईनामी पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को काठमांडू से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पहले उसे दिल्ली लायी और अब उसे रांची लाया गया है। रांची लाने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उसे एक गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।
एनआइए के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। शनिवार देर शाम उसे काठमांडू से गिरफ्तार किया गया था तब वह सिख की पगड़ी पहने हुए था।
दिनेश गोप झारखंड के खूंटी, रांची और सिमडेगा जैसे जिलों में आतंक का दूसरा नाम था। उसने अपनी दहशत और डर के नाम पर अकूत संपत्ति बनायी थी। उसके पकड़े जाने के बाद से अब पीएलएफआई संगठन के लगभग खत्म हो जाने की उम्मीद जग गयी है।







