झारखंड में 1 करोड़ के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा के 11 बंकर ध्वस्त [11 bunkers of Naxal leader Misir Besra, who has a bounty of Rs 1 crore on his head, destroyed in Jharkhand]

2 Min Read

Naxalite:

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में सक्रिय 1 करोड़ के ईनामी नक्सली मिसिर बेसरा और उसके साथियों को खोजने के लिए सारंडा व कोल्हान के जंगलों में सुरक्षाबलों ने आपरेशन तेज कर दिया है।

सोमवार को दोपहर बाद से 2000 से अधिक जवान सारंडा व कोल्हान के घनघोर जंगलों में नक्सलियों की टोह लेने के लिए घुसे। इस अभियान में जिला पुलिस के अलावा सीआरपीएफ की छह अलग-अलग बटालियन, कोबरा की तीन बटालियन और झारखंड जगुआर को शामिल किया गया है।

Naxalite: इन इलाकों में चल रहा अभियानः

सारंडा के छोटानागरा, टोंटो के सरजोबुरू, जराईकेला के बाबुडेरा और गोइलकेरा की सीमाओं से अलग-अलग टीमें बनाकर नक्सलियों को घेरने के लिए घुसे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जराईकेला थाना अंतर्गत बाबूडेरा के जंगल में सुरक्षाबलों ने 11 नक्सली बंकर और छह मोर्चा खोज निकाले हैं।

Naxalite: छह आइईडी भी बरामदः

इन बंकरों का मिसिर बेसरा व उसके साथ रहने के लिए प्रयोग कर रहे थे। यहां से छह आइईडी भी बरामद कर विनिष्ट किये गये। इसके अलावा टोंटो थाना अंतर्गत वनग्राम बकराबेरा के पास जंगली रास्ते से दो आइईडी बरामद कर विनिष्ट किये गये हैं।

ये आइईडी 15 किलो से लेकर चार किलोग्राम तक के थे। बंकरों से प्रिंटर, कारतूस, दो बैटरी, लेथ मशीन, 18 पाइप, 15 मीटर तार व अन्य सामग्री बरामद की गई है।

Naxalite: एक जवान की वीरगति के बाद ऑपरेशन तेजः

सीआरपीएफ की ओर से बनाये गये 15 से अधिक फारवर्ड आपरेटिंग बेस से सर्च आपरेशन का संचालन किया जा रहा है। इन एफओबी से छह किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने आइईडी बिछा रखे हैं ताकि चूक होने पर सुरक्षाबलों को नुकसान हो और संचालित आपरेशन में व्यवधान उत्पन्न हो जाये।

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह : 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने किया सरेंडर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं